
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 120 क्विंटल अवैध धान जब्त
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशन में जिले में अवैध धान परिवहन और भंडारण के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत संयुक्त जांच दल ने
बरमकेला क्षेत्र के बिरनीपाली चेक पोस्ट पर
एक वाहन से 120.80 क्विंटल अवैध धान जब्त किया।

वाहन को रोककर पूछताछ के बाद मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत धान को डोंगरीपाली थाना में सुपुर्द किया गया।
व्यापारियों के गोदाम और दुकानों से भी बड़ी मात्रा में धान बरामद
जांच टीम ने निरीक्षण के दौरान
माधोपाली स्थित शंकर ट्रेडर्स के गोदाम से 200 बोरी (80 क्विंटल),
और तारा ट्रेडर्स, केदार की दुकान परिसर से 169 बोरी (67.60 क्विंटल)
अवैध धान जब्त किया।
दोनों व्यापारियों के खिलाफ मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी, सख्ती से होगी कार्रवाई
जिले में लगातार बढ़ रहे अवैध धान परिवहन को देखते हुए प्रशासन ने
चेक पोस्टों पर निगरानी,
गोदामों का निरीक्षण,
और मंडियों में अचानक जांच
तेज कर दी है।
अधिकारियों का कहना है कि अवैध धान खरीदी-बिक्री और परिवहन पर सख्त रोक लगाने के लिए कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



