February 1, 2026
शराब घोटाला: Money लॉन्ड्रिंग Case में ED ने भूपेश बघेल से पूछताछ तेज की

शराब घोटाला: Money लॉन्ड्रिंग Case में ED ने भूपेश बघेल से पूछताछ तेज की

Aug 23, 2025

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने मामलों की जांच तेज कर दी है। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में रायपुर की अदालत में आज चैतन्य बघेल की पेशी हुई।

ईडी पिछले कई दिनों से लगातार पूछताछ कर रही है और किसी होटल-रियल एस्टेट के कुछ कर्मचारियों को भी नोटिस भेजा जा सकता है। वहीं, उनकी जमानत याचिका भी आज अदालत में लगाई गई। अदालत में पेशी के दौरान वहां काफी संख्या में मीडिया मौजूद थी। बताया जा रहा है कि ईडी ने नई कड़ियाँ जोड़ते हुए मामले में कई अहम सवाल किए हैं।

 

ईडी की पूछताछ और कोर्ट की सुनवाई से आज यह साफ जाहिर हो गया है कि शराब घोटाले का मामला अब गंभीर मोड़ पर पहुंच चुका है। अगर जांच में नए तथ्य सामने आते हैं, तो मामले में और गिरफ्तारियों या नोटिस जारी हो सकते हैं।

पिछले 6 दिनों से ईडी चैतन्य बघेल से विस्तार से पूछताछ कर रही है। कोर्ट की सुनवाई के बाद मामले में आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

 

  • शराब घोटाले में बड़ा हिस्सा लेने का आरोप
  • कॉल बेल्ट मामलों में शामिल होने का आरोप
  • महादेव ऐप मामलों में नाम सामने आना
  • हवाला के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप
  • इन सभी मामलों में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा जांच जारी
  • शराब घोटाला, महादेव सट्टा ऐप और कॉल घोटाले के मामलों की जांच केंद्र मे

 

घोटाले की पृष्ठभूमि
यह मामला छत्तीसगढ़ में सरकारी शराब बिक्री और मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित है जिसमें बड़े पैमाने पर कथित घोटाला हुआ था। पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्यों का नाम इसमें सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। ईडी की सख्त कार्रवाई के बाद इस मामले की गूंज राष्ट्रीय स्तर पर भी सुनाई देने लगी है।

 

आगे की संभावना
मामले में अगली सुनवाई और ईडी की जांच की दिशा पर सभी की निगाहें टिकी हैं। यदि नए साक्ष्य मिलते हैं, तो और गिरफ्तारी या नोटिस जारी किये जा सकते हैं। मामला राजनीति से लेकर प्रशासन तक चर्चा का विषय बन चुका है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix