
सपना स्टील फैक्ट्री हादसा: भट्टी में काम करते समय श्रमिक झुलसा, सुरक्षा व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
धरसींवा। रायपुर के धरसींवा से लगे उरला-बोरझरा औद्योगिक क्षेत्र में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला उरला सरोरा स्थित सपना स्टील फैक्ट्री का सामने आया है, जहां भट्टी में काम करते समय एक श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गया।

इलाज के लिए बड़े अस्पताल में रेफर
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, श्रमिक को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए फैक्ट्री अस्पताल ले जाया गया और गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए नजदीकी बड़े अस्पताल में रेफर किया गया।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
औद्योगिक क्षेत्र में आए दिन होने वाले हादसों के बावजूद सुरक्षा उपकरण और उपायों की अनदेखी जारी है। श्रमिक संगठनों और स्थानीय कर्मचारियों का कहना है कि फैक्ट्री में सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा, जिसके कारण ये हादसे लगातार हो रहे हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



