
Balrampur: धान खरीदी से पहले प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
3450 बोरी अवैध धान जब्त, 4 वाहन सीज
बलरामपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान खरीदी शुरू होने से पहले ही बलरामपुर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। अवैध धान परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अब तक करीब 3450 बोरी (लगभग 1380 क्विंटल) धान जब्त किया गया है। इसके साथ ही चार वाहनों को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।

अवैध कारोबारियों में हड़कंप
कार्रवाई के बाद अवैध व्यापारियों और बिचौलियों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में बाहरी धान की अवैध खरीद-फरोख्त और परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
निगरानी टीमों की तैनाती
जिलाधीश के निर्देश पर निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम लगातार संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त कर रही है। साथ ही प्रमुख मार्गों, गोदामों और सीमा क्षेत्रों पर कड़ी चौकसी की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



