March 2, 2026
Raipur: साइलेंसर की तेज आवाज से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में बदला़ मामला

Raipur: साइलेंसर की तेज आवाज से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में बदला़ मामला

Nov 1, 2025

पड़ोसी विवाद में पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर। राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा गणपति विहार कॉलोनी में साइलेंसर की तेज आवाज को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद गंभीर मारपीट में बदल गया। देर रात हुए इस झगड़े में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तेज साउंड से परेशान होकर समझाने गया छात्र

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता 9वीं का छात्र है जो चंगोराभाठा क्षेत्र में लक्ष्मी किराना स्टोर्स के पास रहता है।
घटना 30 अक्टूबर रात लगभग 11:30 बजे की है, जब पड़ोसी आयुष कृपालानी और आर्यन कृपालानी बाइक से आए और साइलेंसर की तेज आवाज करने लगे।

शोर से परेशान छात्र उनके घर के सामने समझाने गया, लेकिन कोई बाहर नहीं निकला।

बात बनी बहस, फिर मारपीट

थोड़ी देर बाद जैसे ही छात्र अपने घर लौटा, आरोपियों के परिजन वहां पहुंचे और विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी हाथापाई में बदल गई और छात्र के पिता व चाचा को भी चोटें आईं।

परिवार के तीन लोगों को घायल अवस्था में इलाज के लिए पहुंचाया गया है।

पुलिस ने दर्ज किया केस

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज किया।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix