
Sakti: शिक्षक पति से तंग आ चुकी थी पत्नी, मुंह के बल गिराकर मार डाला
सक्ती। जिले के डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ठनगन गांव में एक शिक्षक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच से सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मृतक शिक्षक अनिल भार्गव की मौत कोई सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि उनकी पत्नी सीमा भार्गव द्वारा की गई हत्या थी। शराब पीने की आदत और घरेलू विवाद से तंग आकर पत्नी ने यह वारदात अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना का विवरण
घटना 18 दिसंबर की रात की है। जब शिक्षक अनिल भार्गव शराब पीकर घर पहुंचे, तो पत्नी सीमा भार्गव ने गुस्से में उन्हें जोरदार धक्का दे दिया। धक्के से अनिल मुंह के बल बाजबट (आंगन या जमीन) में जा गिरे, जिससे उनकी नाक और मुंह से भारी खून बहने लगा। गिरने से हुई चोट गंभीर साबित हुई और उनकी मौत हो गई।
इसके बाद आरोपी पत्नी ने किसी को शक न हो, इस उद्देश्य से शव को घर के बेड पर लिटाकर कंबल से ढक दिया। अगले दिन 19 दिसंबर की सुबह उसने पुलिस को सूचना दी कि बेड पर शव पड़ा है।
पुलिस जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट
19 दिसंबर की सुबह ठनगन गांव में घर के कमरे में बेड पर शिक्षक का शव मिलने की सूचना पर डभरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में मौत संदिग्ध लगी, जिसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया।

फॉरेंसिक जांच में हत्या की आशंका जताई गई और पुष्टि हुई। पुलिस ने गहन पूछताछ शुरू की, खासकर मृतक की पत्नी सीमा भार्गव से कड़ाई से सवाल किए गए। पूछताछ में सीमा टूट गई और उसने पूरा जुर्म कबूल कर लिया।
आरोपी पत्नी ने बताया कि पति की शराब पीकर घर आने और गाली-गलौज करने की आदत से वह बेहद परेशान थी। 18 दिसंबर की रात गुस्से में उसने धक्का दे दिया, जिससे यह हादसा हो गया।
आरोपी की गिरफ्तारी
पुलिस ने सीमा भार्गव के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



