
Sakti पुलिस और तेलंगाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
डेढ़ लाख के नकली नोट जब्त, अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में नकली नोटों का जाल फैलाने की कोशिश कर रहे अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए सक्ती पुलिस और तेलंगाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 70 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं। पुलिस इस पूरी कार्रवाई को बड़ी सफलता मान रही है।

तेलंगाना में पकड़े आरोपी से खुली बड़ी साजिश
एएसपी हरीश यादव के अनुसार, तेलंगाना के जिला कामारेड्डी में नकली नोट खपाते हुए सिद्धा गौड़ नामक आरोपी पकड़ा गया था। उसके खिलाफ थाना कामारेड्डी में धारा 179 और 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ कि वह नकली नोट तैयार और सप्लाई करने वाले बड़े गैंग से जुड़ा है।
कोलकाता और बिहार के आरोपी बनाते थे नकली नोट
विवेचना में सामने आया कि कोलकाता के सौरव डे, नारायण भगत और बिहार निवासी रसीद अहमद कंप्यूटर, कलर प्रिंटर और जेके एक्सल बांड पेपर की मदद से नकली नोट छापते थे। इन्हीं नोटों को छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों में खपाया जा रहा था।
छत्तीसगढ़ में पकड़ाया गिरोह, बरामद हुए नकली नोट
मिली सूचना के आधार पर सक्ती पुलिस और तेलंगाना पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर छापेमारी की। छत्तीसगढ़ में सक्रिय तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से बड़ी मात्रा में नकली नोट बरामद किए गए, जिनकी कीमत डेढ़ लाख रुपये से अधिक है।
पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस टीम अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। जब्त किए गए सामान और उपकरणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि गिरोह कई राज्यों में सक्रिय था और इससे और भी बड़ी साजिश के खुलासे की संभावना है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



