March 7, 2026

Sakti: ड्यूटी के दौरान नशे में धुत डॉक्टर मरीज पर गिरे, वीडियो वायरल

Oct 26, 2025

मालखरौदा स्वास्थ्य केंद्र का मामला, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

सक्ती। जिले के मालखरौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर कृष्णा सिदार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे शराब के नशे में धुत होकर मरीज पर गिरते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।


 ड्यूटी के दौरान नशे में दिखे डॉक्टर

मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. कृष्णा सिदार मालखरौदा स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर तैनात थे। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि वे मरीज की जांच के दौरान खुद पर नियंत्रण खो देते हैं और अचानक कुर्सी से झुककर सीधे मरीज के ऊपर गिर पड़ते हैं।

 स्टाफ ने बचाई मरीज की जान

मौके पर मौजूद अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने तुरंत डॉक्टर को संभाला और मरीज को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया गया कि उस वक्त अस्पताल में कई अन्य मरीज अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix