
कक्षा 6वीं के छात्र पर धारदार हथियार से हमला, बालक गंभीर रूप से घायल
सक्ती। जिले के ग्राम हसौद से एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां सरस्वती शिशु मंदिर के कक्षा 6वीं के छात्र शाहिल साहू (12 वर्ष) पर उसके ही परिचित युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई है।
खेलते समय हुआ अचानक हमला
जानकारी के अनुसार, शनिवार को शाहिल साहू अपने घर के पास खेल रहा था। उसी दौरान कुछ परिचित युवक मौके पर पहुंचे और अचानक उस पर हमला कर दिया। वारदात में छात्र के शरीर के कई हिस्सों पर गहरी चोटें आईं और वह मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़ा।

ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता, बचाई जान
घटना के बाद पास ही मौजूद ग्रामीण यशवंत पटेल ने साहस दिखाते हुए बच्चे को खून से लथपथ अवस्था में घर पहुंचाया और तुरंत प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की। परिजनों ने गंभीर हालत में शाहिल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपियों की तलाश जारी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावर छात्र के परिचित हैं। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



