February 20, 2026
Sakti में मजदूर अपहरण कांड का खुलासा

Sakti में मजदूर अपहरण कांड का खुलासा

Feb 20, 2026

ठेकेदार समेत पांच आरोपी गिरफ्तार, पत्नी की शिकायत पर हुई कार्रवाई
सक्ती। जिले के डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कांसा में मजदूर के अपहरण के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठेकेदार सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि ठेकेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर मजदूर को जबरन कार में बिठाकर अगवा कर लिया था।

एडवांस रकम लेने के बाद काम पर नहीं गया था मजदूर
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राकेश भारद्वाज नामक मजदूर को ईंट भट्टे में काम करने के लिए पहले से रकम दी गई थी। लेकिन मजदूर के काम पर नहीं जाने से ठेकेदार और उसके बीच विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते ठेकेदार नरेश कुमार टंडन ने अपने साथियों शिव टंडन, देवानंद भारद्वाज, कीर्तन खांडे और परमेश्वरी टंडन के साथ मिलकर मजदूर को जबरन उठा लिया।

डभरा थाना क्षेत्र का मामला
मजदूर की पत्नी ने घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस कर रही है नेटवर्क की भी जांच
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ठेकेदार अन्य राज्यों के ईंट भट्टों में मजदूरों की सप्लाई का काम करता है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं अन्य मजदूरों के साथ भी ऐसी घटनाएं तो नहीं हुईं।

सभी आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए
पुलिस ने ठेकेदार और एक महिला समेत सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix