
Sakti: धान खरीदी से पहले बड़ी कार्रवाई, सहकारी सेवा समिति के 7 कर्मचारी बर्खास्त…
सक्ति। छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत होने जा रही है, लेकिन इससे पहले ही सरकार के कड़े फैसले ने सहकारी समितियों में हड़कंप मचा दिया है। राज्य सरकार के निर्देश पर सक्ति जिले में सहकारी सेवा समिति के सात कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इन कर्मचारियों पर धान खरीदी प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने के गंभीर आरोप लगे थे।

सरकार ने लागू किया ESMA
प्रदेशभर में सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल के कारण व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए सरकार ने ESMA लागू कर दिया है। जिला प्रशासन ने अनुशासनहीनता बरतने वालों पर कार्रवाई कर हड़ताल पर डटे अन्य कर्मचारियों को कड़ा संदेश दिया है।

आज से धान खरीदी शुरू
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार 15 नवंबर से 25 लाख से अधिक किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू कर रही है। वहीं, कर्मचारियों की चार सूत्रीय मांगों को लेकर जारी हड़ताल से खरीदी व्यवस्था में बाधा की आशंका बनी हुई है ।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



