
Janjgir-Champa : सक्ती में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 115 लीटर महुआ शराब जब्त, 500 किलो लाहन नष्ट
जांजगीर-चांपा जिले के सकती क्षेत्र में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महुआ शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में करीब 115 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई, वहीं लगभग 500 किलो लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया।

नववर्ष और छेरछेरा पर्व से पहले सख्ती
नववर्ष और आगामी छेरछेरा पर्व को देखते हुए आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 31 दिसंबर को आबकारी वृत्त सकती की संयुक्त टीम ने ग्राम जुड़गा में दबिश दी।
पांच भट्टियां मौके पर ही नष्ट
कार्रवाई के दौरान टीम ने अवैध शराब निर्माण में उपयोग की जा रही पांच भट्टियों को मौके पर ही तोड़कर नष्ट कर दिया। इसके साथ ही शराब बनाने के उपकरण और अन्य सामग्री भी जब्त की गई।
आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध शराब से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



