March 7, 2026
सक्ती जिले में Borewell विवाद में ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार

सक्ती जिले में Borewell विवाद में ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार

Aug 11, 2025

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के बगरैल गांव में रविवार रात बोरवेल के पानी के बंटवारे को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। गांव के 45 वर्षीय ग्रामीण सर्वेदास महंत की 9 लोगों ने मिलकर बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने उन्हें नग्न कर पूरे गांव में घसीटा और लाठी-डंडों व लात-घूसों से मारते रहे। इस दौरान मृतक के बेटे विमल दास महंत के साथ भी मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

पुलिस के मुताबिक, 2023 में सर्वेदास महंत ने पंच रहते हुए सरकारी बोरवेल का निर्माण करवाया था। रविवार रात वे अपने घर के पास स्थित बोर का स्टार्टर बदलकर पंप चालू कर रहे थे। इसी बीच पानी के बंटवारे को लेकर पुराने विवाद के चलते गांव के ही रिश्तेदार—पीलादास महंत, रोहिदास महंत, सुफल दास महंत, चमरू दास महंत, कृष्णा दास महंत, मन्नू दास महंत, कमल दास महंत, दुर्जन दास महंत और सुनील दास महंत—हथियारों के साथ वहां पहुंच गए।

आरोपियों ने घर का दरवाजा-खिड़की तोड़कर सर्वेदास, उनकी पत्नी कांति बाई और बेटे पर हमला कर दिया। लाठी, डंडा और रॉड से बुरी तरह पिटाई करने के बाद गंभीर रूप से घायल सर्वेदास की मौके पर ही मौत हो गई।

SDOP मनीष कुंवर ने बताया कि पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों को हिरासत में लेकर अलग-अलग पूछताछ की। हत्या की बात स्वीकार करने पर सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिए गए हैं।

मामले में धारा 103(1), 332(बी), 324(6), 191(1), 191(3), 296, 115(2) और 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix