February 14, 2026
स्विफ्ट डिजायर कार की डिक्की से 21 किलो से अधिक गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

स्विफ्ट डिजायर कार की डिक्की से 21 किलो से अधिक गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Feb 14, 2026

रायगढ़। जिले में मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन “आघात” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में थाना चक्रधरनगर और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

नाकेबंदी के दौरान पकड़ी गई कार
पुलिस को मिली सटीक सूचना के आधार पर बालसमुंद नाला स्थित पहाड़ मंदिर रोड पर नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 13 AM 3522 को रोका गया।

वाहन से संदिग्ध गंध आने पर चालक से पूछताछ की गई, जिसने कार में गांजा होने की बात स्वीकार कर ली।

डिक्की से 20 पैकेट गांजा बरामद
वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर गवाहों की मौजूदगी में कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान डिक्की से 20 पैकेट गांजा बरामद हुआ। विधिवत वजन कराने पर कुल 21.378 किलोग्राम मादक पदार्थ पाया गया।

आरोपी की पहचान अजित सिंह (50 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 07, चांदमारी स्कूल के पीछे, थाना सिटी कोतवाली, रायगढ़ के रूप में हुई है।

ओडिशा से लाकर रायगढ़ में खपाने की थी तैयारी
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ओडिशा के झारसुगुड़ा से गांजा खरीदकर रायगढ़ में खपाने के उद्देश्य से ला रहा था।
पुलिस ने आरोपी के मेमोरण्डम पर 21.378 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग 2 लाख रुपये), स्विफ्ट डिजायर कार (कीमत लगभग 8 लाख रुपये) और तस्करी में प्रयुक्त वन प्लस मोबाइल (कीमत लगभग 18 हजार रुपये) जब्त किया है। कुल जब्त संपत्ति का मूल्य लगभग 10.18 लाख रुपये आंका गया है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
आरोपी के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 57/2026, धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया जारी है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix