March 2, 2026
Kawardha : शादी से इनकार पर नाबालिग की हत्या, 8 साल बाद खुलासा

Kawardha : शादी से इनकार पर नाबालिग की हत्या, 8 साल बाद खुलासा

Dec 16, 2025

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी से इनकार करने पर एक नाबालिग लड़की की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपी ने शव को पेड़ पर लटका दिया था। करीब 8 साल बाद पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

जानकारी के मुताबिक, यह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी हुई है। आरोपी युवक ने नाबालिग लड़की से शादी करने का दबाव बनाया था, लेकिन लड़की के मना करने पर उसने गुस्से में आकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।

हत्या को आत्महत्या दिखाने की साजिश

हत्या के बाद सबूत मिटाने के इरादे से आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर लड़की के शव को उसी की चुन्नी से पेड़ पर लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे। घटना कुकदुर थाना क्षेत्र की है और यह वारदात करीब 7–8 साल पहले की बताई जा रही है।

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

जिले में पुलिस ने पुराने ब्लाइंड मर्डर के मामलों की दोबारा जांच शुरू की। इस दौरान संदेह के आधार पर एक चश्मदीद महिला से सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें पूरी सच्चाई सामने आ गई।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। दोनों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix