
Balrampur : शादी के दबाव से परेशान प्रेमी ने की प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज क्षेत्र में दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है। शादी के दबाव से परेशान होकर एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने में उसकी मां ने भी उसका साथ दिया।

अफेयर से हत्या तक: शादी की जिद बनी मौत की वजह
ग्राम सिलाजु निवासी रविंद्र गोंड का कई महीनों से कुसफर इलाके की रहने वाली फूलवंती (25) से प्रेम संबंध था। फूलवंती शादी करने पर अड़ी हुई थी, लेकिन रविंद्र इससे बचना चाहता था। लगातार दबाव और जिद से परेशान होकर रविंद्र ने हत्या की साजिश रची।
सुनसान जगह में दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या
घटना सनावाल थाना क्षेत्र की है। घटना वाली रात रविंद्र ने फूलवंती को घर छोड़ने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया। सुनसान जगह देखकर उसने फूलवंती का उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया।
शव को बोरी में भरकर दबाया, मां ने भी दिया साथ
हत्या के बाद रविंद्र ने अपनी मां की मदद से शव को एक बोरी में भरा और पास के एक गड्ढे में दबाकर पत्तों से ढक दिया, ताकि कोई इसकी भनक न लगा सके। वारदात के बाद दोनों घर से फरार हो गए।

पुलिस ने मां-बेटे को किया गिरफ्तार
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और जल्द ही इस जघन्य हत्या का खुलासा कर दिया। आरोपित रविंद्र और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, मामला पूरी तरह शादी के दबाव के कारण की गई योजनाबद्ध हत्या है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



