
Bilaspur में 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म: बेर का लालच दिखाकर खेत ले गया पड़ोसी दरिंदा, चंदू केंवट गिरफ्तार
बिलासपुर। देश में महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ अपराधों के कड़े कानून होने के बावजूद ऐसी वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बल्कि दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी चंदू केंवट ने बेर खिलाने के बहाने बच्ची को खेत में ले जाकर यह घिनौना अपराध अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

बेर का लालच देकर किया वारदात
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी बच्ची का पड़ोसी है और उसी इलाके में रहता है। उसने मासूम को बेर खिलाने के बहाने फुसलाकर पास के खेत में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। अपराध के बाद बच्ची को घर लौटाया गया, जहां उसकी हालत देखकर परिजन घबरा गए। उन्होंने तुरंत मासूम को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। बच्ची फिलहाल अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में है और उसका उपचार जारी है।
परिजनों की शिकायत पर दर्ज केस
परिजनों ने घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी। शिकायत मिलने पर सरकंडा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चंदू केंवट को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की दुष्कर्म संबंधित धाराओं के साथ-साथ POCSO एक्ट (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्शुअल ऑफेंसेज एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि अपराध के पीछे का पूरा सच सामने आ सके।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



