
वाहन चेकिंग पर बवाल: स्कूटी जब्त होने से भड़की महिला, सूरजपुर कोतवाली में घंटों हंगामा
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी जब्त होने पर जमकर हंगामा देखने को मिला। चालान की कार्रवाई से नाराज एक महिला कोतवाली पहुंच गई और पुलिसकर्मियों से तीखी बहस करने लगी। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि थाना परिसर में घंटों तक हंगामा चलता रहा।

जानकारी के अनुसार, सूरजपुर पुलिस नियमित वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान दस्तावेजों की कमी पाए जाने पर एक स्कूटी को जब्त किया गया। पुलिस द्वारा नियमानुसार चालान काटे जाने पर स्कूटी चला रही महिला भड़क गई और सीधे कोतवाली पहुंचकर पुलिसकर्मियों से उलझने लगी।
चालान को लेकर दो महिलाएं आमने-सामने
महिला चालान की राशि जमा करने को लेकर लगातार पुलिस से बहस करती रही। इसी बीच एक और महिला भी हंगामे में शामिल हो गई। दोनों महिलाओं का ड्रामा थाना परिसर में घंटों तक चलता रहा, जिससे वहां मौजूद अन्य लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस की समझाइश, नियम सबके लिए बराबर
हंगामे के दौरान पुलिसकर्मी लगातार महिलाओं को समझाइश देते रहे और यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते रहे। काफी देर बाद स्थिति सामान्य हो सकी। पुलिस ने साफ किया कि वाहन चेकिंग अभियान नियमों के तहत चलाया जा रहा है और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



