March 7, 2026
कोयला लिफ्टिंग पर बवाल: गेवरा खदान में दो गुट आमने-सामने, जमकर चले लात-घूंसे

कोयला लिफ्टिंग पर बवाल: गेवरा खदान में दो गुट आमने-सामने, जमकर चले लात-घूंसे

Jan 4, 2026

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एसईसीएल की गेवरा कोयला खदान एक बार फिर विवादों में आ गई है। कोयला लिफ्टिंग को लेकर दो निजी कंपनियों के कर्मचारियों के बीच जबरदस्त मारपीट हो गई। घटना दीपका थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह विवाद केसीपीएल और केके इंटरप्राइजेज के कर्मचारियों के बीच हुआ। शुरुआत में कहासुनी के रूप में शुरू हुआ मामला कुछ ही देर में हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए, जिससे खदान परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

बीच-बचाव में सुरक्षा कर्मी भी चपेट में

मारपीट की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने झगड़ा शांत कराने की कोशिश की, लेकिन झड़प इतनी उग्र थी कि सुरक्षाकर्मी भी हाथापाई की चपेट में आ गए। इसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

प्रबंधन की लापरवाही पर उठे सवाल

कर्मचारियों का आरोप है कि खदान में इस तरह की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं, लेकिन प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। पहले खदान परिसर में सीसीटीवी निगरानी और सख्त कार्रवाई का डर था, जिसमें दोषी कंपनियों को ब्लैकलिस्ट तक किया जाता था, लेकिन अब यह व्यवस्था कमजोर पड़ गई है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix