February 7, 2026
Kawrdha में रईसजादों का हुड़दंग: फेयरवेल पार्टी के लिए Raipur से बुलाईं लग्जरी कारें, सड़क पर स्टंटबाजी पड़ी भारी

Kawrdha में रईसजादों का हुड़दंग: फेयरवेल पार्टी के लिए Raipur से बुलाईं लग्जरी कारें, सड़क पर स्टंटबाजी पड़ी भारी

Feb 6, 2026

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में रईसजादे छात्रों की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। शहर के होली किंगडम स्कूल में आयोजित फेयरवेल पार्टी में अपना टशन दिखाने के लिए छात्रों ने न केवल रायपुर से महंगी लग्जरी गाड़ियां किराए पर मंगवाईं, बल्कि मुख्य मार्ग पर जानलेवा स्टंट कर यातायात नियमों की भी जमकर धज्जियां उड़ाईं।

फेयरवेल का जश्न या मौत को बुलावा?

जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना 5 फरवरी की है। स्कूल में विदाई समारोह (Farewell) के बाद छात्रों का एक काफिला सरोधा मार्ग की ओर निकला। इस काफिले में थार, महिंद्रा स्कॉर्पियो और सेल्टोस जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल थीं। टशन दिखाने की होड़ में छात्र चलती गाड़ियों के खिड़की-दरवाजों से बाहर लटक गए, वहीं कुछ छात्राएं सनरुफ से बाहर निकलकर खड़ी हो गईं। सड़क पर इस तरह की बाजीगरी न सिर्फ छात्रों के लिए जानलेवा थी, बल्कि अन्य राहगीरों के लिए भी बड़ा खतरा बन गई थी।

रायपुर से मंगवाई गई थीं गाड़ियां

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इन स्कूली छात्रों ने दिखावे के लिए इन महंगी कारों को विशेष रूप से रायपुर से किराए पर मंगवाया था। विदाई पार्टी के बहाने छात्र शहर की सड़कों पर हुड़दंग मचाते हुए रील बनाने और टशन दिखाने में मशगूल रहे।

पुलिस ने लिया संज्ञान, अब होगी कार्रवाई

मामला सामने आते ही कवर्धा पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने वाहनों की पहचान कर ली है और संबंधित छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी थाने तलब किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिगों या छात्रों द्वारा इस तरह की खतरनाक ड्राइविंग को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वाहनों के मालिकों पर भी कार्रवाई की गाज गिर सकती है।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix