March 2, 2026
RSS गीत विवाद: Deputy CM डीके शिवकुमार ने मांगी माफी, कहा- मैं जन्म से कांग्रेसी हूं और कांग्रेसी ही मरूंगा

RSS गीत विवाद: Deputy CM डीके शिवकुमार ने मांगी माफी, कहा- मैं जन्म से कांग्रेसी हूं और कांग्रेसी ही मरूंगा

Aug 26, 2025

कर्नाटक के डिप्टी सीएम और कांग्रेस के राज्याध्यक्ष डीके शिवकुमार ने विधानसभा में RSS के गीत की कुछ पंक्तियां गा कर सियासी हलचल मचा दी थी। कांग्रेस नेताओं की आपत्तियों के बाद उन्होंने माफी मांगी। शिवकुमार ने कहा कि उनका मकसद बीजेपी को निशाना बनाना था, न कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना।

 

उन्होंने कहा कि यदि उनकी बातों से किसी को चोट पहुंची है तो वे उनसे माफी चाहते हैं। शिवकुमार ने गांधी परिवार पर अटकलों और सवाल उठाने वालों को कड़ा जवाब देते हुए कहा कि गांधी परिवार उनके लिए भगवान की तरह है और वे जन्म से कांग्रेसियों में शामिल हैं और कांग्रेस में ही मरेंगे।

उनका कहना था कि उनके कई दोस्त विभिन्न दलों में हैं, पर उनकी प्राथमिकता और वफादारी कांग्रेस और गांधी परिवार के प्रति है। शिवकुमार ने अपने जीवन को दूसरों को ताकत देने वाला बताया और कहा कि वे हर मुश्किल में लोगों के साथ खड़े रहे हैं।

 

यह विवाद 21 अगस्त को विधानसभा में चिन्नास्वामी स्टेडियम के स्टैंपेड बहस के दौरान हुआ जब शिवकुमार ने RSS के गीत की पंक्तियां गाईं। कांग्रेस में वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद ने इसका विरोध किया था और सवाल उठाया था कि क्या शिवकुमार ऐसा करके किसी को प्रभावित करना चाहते हैं।

 

यह मामला कर्नाटक में कांग्रेस के भीतर एक सियासी झड़प का रूप ले लिया है, जहां डिप्टी सीएम ने अपनी पार्टी में अपनी स्थिति और वफादारी की पुष्टि की है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix