March 4, 2026
बेंगलुरु में दिनदहाड़े 7.11 करोड़ की लूट, RBI अधिकारी बनकर आए बदमाशों ने कैश वैन रोककर मारी बड़ी सेंध

बेंगलुरु में दिनदहाड़े 7.11 करोड़ की लूट, RBI अधिकारी बनकर आए बदमाशों ने कैश वैन रोककर मारी बड़ी सेंध

Nov 20, 2025

बेंगलुरु: बेंगलुरु में साउथ एंड सर्कल के पास एटीएम में कैश भरने जा रही वैन से 7.11 करोड़ रुपये लूट लिए गए। इनोवा कार में पहुंचे 7–8 बदमाशों ने खुद को आरबीआई अधिकारी बताकर कैश वैन के स्टाफ को धमकाया और गाड़ी रुकवाई। बदमाशों ने ड्राइवर, दो बंदूकधारियों और कैश लोडिंग स्टाफ को गाड़ी से बाहर निकालकर वाहन अपने कब्जे में ले लिया।

नकली नंबर प्लेट का इस्तेमाल के रहे थे आरोपी 

गिरोह ड्राइवर को डेयरी सर्कल फ्लाईओवर तक ले गया, जहां उन्होंने वैन में रखी नकदी अपनी कार में डलवाई और फरार हो गए। लुटेरों ने नकली नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया था। पुलिस शहर में चेकिंग तेज कर दी है और कैश वैन स्टाफ से पूछताछ कर रही है। मामले में कई एंगल खंगाले जा रहे हैं, जिनमें अंदरूनी मिलीभगत की आशंका भी शामिल है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix