February 25, 2026
Saraipali में चाकू दिखाकर लूट, Police ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Saraipali में चाकू दिखाकर लूट, Police ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Jan 2, 2026

महासमुंद। सरायपाली थाना क्षेत्र में चाकू की नोक पर लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को महासमुंद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लूट की गई पूरी रकम भी बरामद कर ली है, वहीं घटना में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

ये है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी राकेश नायक (35 वर्ष) निवासी गाधोपाली थाना सरायपाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 31 दिसंबर 2025 की रात करीब 9 बजे वह अपने मित्र लक्ष्मीचंद के साथ मोटरसाइकिल से सरायपाली से घर लौट रहा था। इसी दौरान दर्राभाठा 132 केवी बिजली कार्यालय के पास आरोपी बिट्टू खान ने उसे रोककर चाकू दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौच करते हुए पेंट की जेब से 1900 रुपये लूट लिए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सरायपाली में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 01/26 के तहत बीएनएस की धारा 296, 351(2), 126(2), 309(4), 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

दबिश देकर आरोपी को दबोचा

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर 02 जनवरी 2026 को मुख्य आरोपी बिट्टू खान (23 वर्ष) निवासी ताज नगर झिलमिला को गिरफ्तार कर लिया।

1900 रुपये की रकम बरामद

आरोपी के कब्जे से लूटी गई 1900 रुपये की रकम बरामद कर जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं घटना में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ भी कानून के अनुसार कार्रवाई की गई है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix