March 7, 2026
कचना फाटक में चाकू की नोक पर लूट: रायपुर पुलिस ने 4 लुटेरों को दबोचा, सोने की चैन–नगदी व बुलेट जब्त

कचना फाटक में चाकू की नोक पर लूट: रायपुर पुलिस ने 4 लुटेरों को दबोचा, सोने की चैन–नगदी व बुलेट जब्त

Dec 1, 2025

रायपुर। राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में कचना फाटक के पास हुई लूट की गंभीर वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। चाकू की नोक पर सोने की चैन और नगदी लूटने वाले चार आरोपियों—कामरान अली, गजेंद्र चौहान, रवि साहू और अंकित विभार—को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई चैन, नकदी, वारदात में इस्तेमाल बुलेट बाइक और एक चाकू बरामद किया है। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 3.53 लाख रुपये है।

कैसे दिया था वारदात को अंजाम

30 नवंबर की रात करीब 10 बजे पीड़ित राजेश महिलांगे अपने दोस्त ध्रुव जायसवाल के साथ कार से कचना की ओर जा रहा था। कचना फाटक के पास फाटक बंद होने के कारण वाहन धीरे चल रहा था। तभी बुलेट पर आए दो लोगों ने कार को रोककर विवाद खड़ा कर दिया और गाली-गलौज करने लगे। दोनों युवक कार में जबरन घुस गए। थोड़ी देर बाद उनके दो और साथी आए और चाकू निकालकर राजेश के गले पर रख दिया। आरोपियों ने सोने की चैन, जेब में रखी नकदी और दोस्त से भी नगदी लूट ली और मौके से फरार हो गए। पार्थी की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 361/25 धारा 309(6), 126(2), 112(2), 3(5) बी.एन.एस. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया।

 

सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से खुला मामला

घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने घटनास्थल के CCTV फुटेज खंगाले, मुखबिर लगाए और बुलेट बाइक की पहचान करते हुए संदिग्धों का पता लगाया। पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया।

जेल काट चुके आरोपी फिर पकड़े गए

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में

  • कामरान अली—पहले भी अवैध पिस्टल सहित आर्म्स एक्ट में पकड़ा जा चुका है।
  • रवि साहू और अंकित विभार—दोनों पूर्व में मारपीट के मामलों में जेल जा चुके हैं।
  • गजेंद्र चौहान भी लूट की इस वारदात में शामिल रहा।

जब्त सामान

  • सोने की चैन
  • नकद ₹3,000
  • बुलेट बाइक (CG 25 D 2511)
  • वारदात में उपयोग किया गया चाकू
  • कुल मूल्य: लगभग ₹3,53,000

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix