March 2, 2026
रुंगटा कॉलेज कोहका में सड़क सुरक्षा माह, Police ने छात्रों को पढ़ाया सड़क नियमों का पाठ 

रुंगटा कॉलेज कोहका में सड़क सुरक्षा माह, Police ने छात्रों को पढ़ाया सड़क नियमों का पाठ 

Jan 11, 2026

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने सड़क सुरक्षा माह के तहत रुंगटा कॉलेज, कोहका में “रोड सेफ्टी एवं ट्रैफिक इंजीनियरिंग” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री ऋचा मिश्रा, विश्वविद्यालय प्रशासन, यातायात सलाहकार, द इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) भिलाई सेंटर, एनएसएस स्वयंसेवक और सामाजिक संस्था दिशा के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सेमिनार में लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों पर जागरूकता प्राप्त की।

विशेष अतिथियों ने दी महत्वपूर्ण जानकारियाँ

यातायात सलाहकार श्री ए.डी. जोशी ने सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन के महत्व पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। श्री दिनेश टांक ने कविता के माध्यम से युवाओं में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता पैदा की। छात्रों को “राहवीर योजना” के अंतर्गत दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता पर राज्य से ₹25,000 और केंद्र से ₹1,00,000 तक की प्रोत्साहन राशि मिलने की जानकारी भी दी गई।

एसएसपी ने दिए कड़े निर्देश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने हेलमेट का अनिवार्य उपयोग, बिना लाइसेंस वाहन न चलाना, नशे में वाहन न चलाना, ट्रिपल सवारी और स्टंट ड्राइविंग पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लगभग 60 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाएं युवाओं में घटित हो रही हैं, जिनका मुख्य कारण यातायात नियमों का पालन न करना है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि मोबाइल पर बात करना, ईयरफोन लगाकर वाहन चलाना और हेलमेट न पहनना गंभीर दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बन रहा है। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं ने यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली और खुद को भविष्य में जिम्मेदार, अनुशासित और सुरक्षित चालक बनने का संकल्पित किया।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix