
सड़क सुरक्षा माह: Rajnandgaon के स्कूलों में ट्रैफिक पुलिस का जागरूकता अभियान
राजनांदगांव। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के पांचवे दिन राजनांदगांव यातायात पुलिस ने शिक्षण संस्थानों में व्यापक यातायात जनजागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑपरेशन) श्री मुकेश ठाकुर के मार्गदर्शन में यह अभियान संचालित किया गया।

प्रभारी यातायात नवरतन कश्यप के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस की टीम ने नीरज बाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल बोरी, वेसलियन स्कूल, म्यूनिसिपल स्कूल, प्यारेलाल स्कूल, स्टेट स्कूल एवं अशोका इंजीनियरिंग कॉलेज सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर विद्यार्थियों और शिक्षकों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया।
दुर्घटनाओं के दुष्परिणामों से कराया अवगत
अभियान के दौरान छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने, बिना लाइसेंस वाहन न चलाने, हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व तथा सड़क दुर्घटनाओं से होने वाले गंभीर दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम में करीब 1000 शिक्षक एवं विद्यार्थी लाभान्वित हुए।
यातायात पुलिस की आम जनता से अपील
राजनांदगांव यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि—
- बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाएं।
- दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाएं।
- वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करें।
- तेज गति से वाहन न चलाएं।
- चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाएं।
- नशे की हालत में कभी भी वाहन न चलाएं।
- नियंत्रित गति और यातायात नियमों का पालन करें।

अभियान रहेगा लगातार जारी
यातायात पुलिस ने बताया कि यातायात रथ एवं अन्य जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस अभियान में उनि अनिल तिवारी, सउनि येनलाल चंद्राकर, शरद मसीह, कुंजलाल साहू, सुरेज चंद्रवंशी, कमल किशोर श्रीवास्तव एवं यातायात स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



