March 9, 2026
सड़क सुरक्षा माह 2026: Raipur की सड़कों पर गूंजा ‘हेलमेट जरूरी है’, छात्रों ने निकाली बाइक रैली

सड़क सुरक्षा माह 2026: Raipur की सड़कों पर गूंजा ‘हेलमेट जरूरी है’, छात्रों ने निकाली बाइक रैली

Jan 10, 2026

रायपुर। सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत रायपुर यातायात पुलिस द्वारा लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को स्काउट गाइड फेलोशिप एवं विकास शिक्षा महाविद्यालय रायपुर के छात्र-छात्राओं ने हेलमेट जागरूकता बाइक रैली निकालकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया।

दसवें दिन भी जारी रहा जागरूकता अभियान

सड़क सुरक्षा माह के दसवें दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. प्रशांत शुक्ला, स्काउट गाइड फेलोशिप छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डॉ. सुरेश शुक्ला, जिला शिक्षा अधिकारी श्री भारती, बीएसजी अध्यक्ष श्री जी. स्वामी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अजय तिवारी सहित यातायात विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया।

हेलमेट पहनने का दिया संदेश

बाइक रैली शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से होकर गुजरी। छात्र-छात्राओं ने बैनर, पोस्टर और तख्तियों के माध्यम से दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया।

नाबालिगों को वाहन न देने की अपील

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने माता-पिता से अपील की कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन न दें और बालिग होने पर ही विधिवत लाइसेंस बनवाकर वाहन उपलब्ध कराएं।

हर दिन 500 मौतें, नियमों से ही बचाव संभव

स्काउट गाइड फेलोशिप छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डॉ. सुरेश शुक्ला ने बताया कि देश में प्रतिदिन लगभग 500 लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में होती है, जिसे यातायात नियमों का सख्ती से पालन कर रोका जा सकता है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री भारती ने कहा कि बीते दो वर्षों में यातायात जागरूकता अभियानों से दुर्घटनाओं में जनहानि में करीब 3 प्रतिशत की कमी आई है।

गांव तक पहुंचा जागरूकता अभियान

इसी क्रम में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के छात्र-छात्राओं ने ग्राम टेमरी (माना) में सात दिवसीय शिविर के दौरान यातायात जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया। यातायात प्रशिक्षक टी.के. भोई ने लगभग 150 छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को नियमों की जानकारी दी।

नुक्कड़ नाटक से भी संदेश

मोर पिरोहित लोक कला मंच के कलाकारों ने पीके फिल्म के किरदार के माध्यम से प्रमुख चौराहों पर अभिनय कर हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता का संदेश दिया।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix