March 4, 2026
ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौके पर मौत

ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौके पर मौत

Dec 17, 2025

तेज रफ्तार एक्सयूवी-500 खड़े ट्रक से टकराई, कार के उड़े परखच्चे

ऋषिकेश। ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा पीएनबी सिटी गेट के पास करीब रात 11:30 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार से आ रही एक एक्सयूवी-500 कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

जानकारी के अनुसार, हरिद्वार की ओर से ऋषिकेश की तरफ आ रही एक्सयूवी-500 कार (रजिस्ट्रेशन नंबर यूके07 एफएस 5587) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक (एचआर 58 ए 9751) से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

कार में फंसे रह गए चारों युवक

हादसे के बाद कार में सवार चारों युवक वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस और राहत टीम

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल घटनास्थल पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे शवों को बाहर निकाला गया। हालांकि तब तक चारों युवकों की मौत हो चुकी थी।

इलाके में मचा हड़कंप

भीषण हादसे के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने ट्रैफिक को नियंत्रित कर सड़क को सुचारु कराया।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix