February 7, 2026
रिटायर्ड IPS कमलोचन कश्यप की पुलिस विभाग में वापसी, बनाए गया OSD

रिटायर्ड IPS कमलोचन कश्यप की पुलिस विभाग में वापसी, बनाए गया OSD

Feb 6, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के सेवानिवृत्त अधिकारी कमलोचन कश्यप को पुलिस विभाग में फिर से सक्रिय किया है। गृह विभाग द्वारा जारी ताजा आदेश के अनुसार, श्री कश्यप को पुलिस मुख्यालय (PHQ), नवा रायपुर में ओएसडी (विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी) के पद पर संविदा नियुक्ति दी गई है।

एक साल के लिए मिली नियुक्ति

कमलोचन कश्यप हाल ही में डीआईजी (DIG) के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी कार्यक्षमता और अनुभव को देखते हुए राज्य शासन ने उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के तहत नई जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से एक वर्ष की अवधि अथवा आगामी आदेश तक के लिए वैध होगी।

अनुभवी अधिकारी की PHQ में एंट्री

कमलोचन कश्यप का कार्यकाल पुलिस विभाग में काफी सराहनीय रहा है। डीआईजी के रूप में रिटायर होने के बाद अब ओएसडी के तौर पर वे पुलिस मुख्यालय की महत्वपूर्ण फाइलों और विशेष कार्यों में प्रशासन का सहयोग करेंगे। संविदा सेवा की विस्तृत शर्तें शासन द्वारा पृथक से जारी की जाएंगी।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix