March 20, 2026
Bhilai : गणतंत्र दिवस रैली में स्टंटबाजों की एंट्री से बवाल

Bhilai : गणतंत्र दिवस रैली में स्टंटबाजों की एंट्री से बवाल

Jan 27, 2026

दुर्ग-भिलाई। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेक्टर-6 स्थित लाल मैदान में आयोजित बाइक रैली के दौरान उस वक्त विवाद की स्थिति बन गई, जब कुछ युवक स्टंटबाजी करते हुए मौके पर पहुंच गए। स्टंटबाजों और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला थाने तक जा पहुंचा।

हेलमेट वितरण और बाइक रैली की थी तैयारी

भाजयुमो पदाधिकारियों ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर सड़क सुरक्षा माह के तहत हेलमेट वितरण कार्यक्रम और बाइक रैली आयोजित की जा रही थी। इसके लिए कार्यकर्ता सुबह से ही सेक्टर-6 के लाल मैदान में एकत्र हो रहे थे। इसी दौरान कुछ युवक बिना अनुमति स्टंट करने लगे, जिससे माहौल बिगड़ गया।

 

सूचना पर पहुंची पुलिस, हुई बहस

स्टंटबाजी की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, पहुंचने तक स्टंटबाज वहां से जा चुके थे, लेकिन इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच बहस हो गई। भाजयुमो का आरोप है कि इसी दौरान एक कार्यकर्ता को चोट भी आई।

 

युवकों को थाने लाने के बाद बढ़ा विवाद

घटना के बाद पुलिस कुछ युवकों को थाने लेकर पहुंची। इसके बाद भाजयुमो के करीब 100 कार्यकर्ता मिलाई नगर थाने के बाहर जमा हो गए और नारेबाजी की। सूचना मिलने पर मिलाई नगर सीएसपी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

 

मारपीट को लेकर पुलिसकर्मी होने की आशंका

शुरुआत में यह आशंका जताई गई कि मारपीट में शामिल व्यक्ति पुलिसकर्मी है, लेकिन बाद में स्पष्ट हुआ कि वह पुलिस विभाग से संबंधित नहीं था। इसके बाद भाजयुमो की ओर से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाने में आवेदन दिया गया।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष का बयान

भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने बताया कि कार्यकर्ता शांतिपूर्वक कार्यक्रम की तैयारी कर रहे थे, तभी कुछ स्टंटबाज वहां आ गए। पुलिस द्वारा समझाइश के दौरान गलतफहमी के कारण विवाद हुआ, जिसे बाद में स्पष्ट कर लिया गया।

 

पुलिस का पक्ष: बिना अनुमति रैली पर रोक

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि 26 जनवरी को हर साल स्टंटबाजी की घटनाएं सामने आती हैं। इसे रोकने के लिए पहले से ही छह स्थानों पर पुलिस टीमें तैनात की गई थीं। उन्होंने बताया कि बिना अनुमति रैली निकालना प्रतिबंधित है और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है। समझाइश के दौरान थोड़ी देर के लिए स्थिति बिगड़ी, लेकिन पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix