February 1, 2026
Balrampur : गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के बाद स्कूल में अश्लील गाने पर डांस

Balrampur : गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के बाद स्कूल में अश्लील गाने पर डांस

Jan 29, 2026

बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के बाद अश्लील भोजपुरी गाने पर छात्रों के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।


कार्यक्रम समाप्त होते ही बजाया गया अश्लील भोजपुरी गीत

जानकारी के मुताबिक, 26 जनवरी को स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के औपचारिक समापन के बाद स्कूल परिसर में भोजपुरी गीत “लहरिया लूटा ए राजा…” बजाया गया। गाना बजते ही छात्र स्टेज पर चढ़कर डांस करने लगे, जबकि छात्राएं स्कूल के आंगन में नाचती नजर आईं।


अभिभावकों की मौजूदगी में हुआ डांस, दिखा रोष

बताया गया है कि जब यह गाना बजाया गया, उस समय कई अभिभावक भी स्कूल परिसर में मौजूद थे। अश्लील गाने पर छात्रों के डांस को लेकर अभिभावकों में नाराजगी देखने को मिली। हालांकि, अब तक इस मामले में किसी अभिभावक की लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, मंत्री पर भी निशाना

छात्र-छात्राओं के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो शेयर करते हुए कई लोगों ने क्षेत्र के मंत्री रामविचार नेताम पर भी निशाना साधा है। उल्लेखनीय है कि यह क्षेत्र मंत्री नेताम का गृहक्षेत्र बताया जा रहा है। लोगों ने उनके पूर्व बयान का हवाला देते हुए सवाल खड़े किए हैं।


डीईओ ने प्रिंसिपल को जारी किया कारण बताओ नोटिस

वीडियो वायरल होने के बाद बलरामपुर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) मनी राम यादव ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने रामचंद्रपुर के स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल बसंत गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।


संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई

डीईओ मनी राम यादव ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर नोटिस जारी किया गया है। यदि स्कूल प्रबंधन की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्कूल अनुशासन और शैक्षणिक मर्यादा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix