
लाल किला धमाका: NIA की पहली बड़ी कार्रवाई, फोरेंसिक एविडेंस के आधार पर अमीर राशिद अली गिरफ्तार
दिल्ली: लाल किले धमाके की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर केस की पहली बड़ी गिरफ्तारी करते हुए अमीर राशिद अली को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
पंपोर का रहने वाला है आरोपी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमीर राशिद अली, निवासी सांबूरा, पंपोर (जम्मू-कश्मीर) के रूप में हुई है। इसी आरोपी के नाम पर वह कार रजिस्टर्ड थी जिसमें विस्फोटक भरकर VBIED (Vehicle-Borne Improvised Explosive Device) तैयार किया गया था।

उमर उन नबी के साथ रची थी धमाके की पूरी साजिश
NIA की जांच में खुलासा हुआ है कि अमीर ने कथित सुसाइड बॉम्बर उमर उन नबी के साथ मिलकर इस हमले की साजिश रची थी। अमीर विशेष तौर पर दिल्ली आया था ताकि सुसाइड अटैक में उपयोग होने वाली कार की खरीद में मदद कर सके।
फोरेंसिक जांच में कन्फर्म हुआ सुसाइड बॉम्बर उमर का नाम
NIA ने फोरेंसिक जांच के आधार पर पुष्टि की है कि धमाके के वक्त कार चला रहा मृत चालक उमर उन नबी ही था। उमर मूल रूप से पुलवामा का निवासी था और हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत था।
एक और वाहन जब्त
एजेंसी ने उमर उन नबी का एक और वाहन जब्त किया है, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। अब तक इस मामले में 73 गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें धमाके में घायल लोग भी शामिल हैं।

मल्टी-एजेंसी ऑपरेशन जारी
यह जांच अब कई राज्यों में फैली हुई है। इसमें शामिल हैं:
- NIA
- दिल्ली पुलिस
- जम्मू-कश्मीर पुलिस
- हरियाणा पुलिस
- यूपी पुलिस
- अन्य केंद्रीय एजेंसियां
ये सभी मिलकर पूरे मॉड्यूल और साजिश के नेटवर्क को उजागर करने में जुटी हैं।
हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



