
लाल किला ब्लास्ट केस: चारों मुख्य आरोपी पटियाला हाउस कोर्ट में पेश…
नई दिल्ली। लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए ग्रेनेड ब्लास्ट मामले के चार मुख्य आरोपियों—डॉ. मुजम्मिल शकील गनई, डॉ. आदिल अहमद राथर, डॉ. शाहीन सईद और मुफ्ती इरफान अहमद वागे—को शनिवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया ।इनकी 10 दिन की NIA रिमांड आज समाप्त हो रही थी, जिसके बाद एजेंसी ने आगे की पूछताछ के लिए रिमांड बढ़ाने की मांग की है। सुनवाई पूरी होने के बाद आदेश आने की उम्मीद है।

कोर्ट में पेश किए गए चारों आरोपी
NIA ने बताया कि चारों आरोपियों को कोर्ट के प्रोडक्शन वारंट पर श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर से हिरासत में लिया गया था और इन्हें बीते दस दिनों से रिमांड पर रखा गया था। शुरुआती जांच में सभी आरोपियों की हमले की प्लानिंग और उसे अंजाम देने में अहम भूमिका सामने आई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



