
रत्नाबांधा में बटंची चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, धमतरी Police की सख्त कार्रवाई
धमतरी: एसपी के निर्देश पर जिले में गुंडा-बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में धमतरी थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रत्नाबांधा स्थित दुर्गा मंदिर के पास एक युवक बटंची चाकू लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया। वह हाथ में लोहे का बटंची चाकू लेकर हवा में लहराते हुए लोगों को भयभीत कर रहा था। आरोपी की पहचान तामेश्वर नागरची (19 वर्ष), निवासी रत्नाबांधा पी.जी. कॉलेज मोड़ धमतरी के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लोहे का बटंची चाकू जप्त किया। पूरी कार्रवाई गवाहों की मौजूदगी में की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया और उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।

यह घटना क्षेत्र में बढ़ रहे सुरक्षा उपायों और अपराध नियंत्रण के तहत पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है। पुलिस स्थानीय लोगों के सहयोग से लगातार इस तरह के अपराधियों पर सख्ती बरत रही है ताकि आमजन का जीवन सुरक्षित रह सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



