March 4, 2026
Mungeli: सड़क पर जन्मदिन का केक काटकर फैलाया उत्पात, 7 युवक गिरफ्तार

Mungeli: सड़क पर जन्मदिन का केक काटकर फैलाया उत्पात, 7 युवक गिरफ्तार

Nov 15, 2025

सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करने और राहगीरों को परेशान करने पर पुलिस की कार्रवाई

मुंगेली। जिले में सार्वजनिक सड़क पर जन्मदिन मनाने के नाम पर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में मुंगेली पुलिस ने आनंद चाट भंडार रोड, आगर नदी के पुल पर केक काटते हुए 7 युवकों को गिरफ्तार किया है।

यह घटना 13 नवंबर 2025 की है, जब युवकों ने मोटरसाइकिल पर केक रखकर सड़क के बीचों-बीच जन्मदिन मनाना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ रास्ता अवरुद्ध किया, बल्कि आने-जाने वाले लोगों को भी परेशान किया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी युवकों को हिरासत में ले लिया।

 सार्वजनिक स्थानों पर अव्यवस्था फैलाने वालों पर सख्त नजर

पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक मार्ग पर इस प्रकार का आयोजन न केवल यातायात बाधित करता है, बल्कि कानून व्यवस्था के लिए भी खतरा उत्पन्न करता है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह की हरकत करने वालों पर भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix