March 3, 2026
राजस्थान में लगातार दूसरे दिन बड़ा फेरबदल, 41 RAS अधिकारियों के तबादले

राजस्थान में लगातार दूसरे दिन बड़ा फेरबदल, 41 RAS अधिकारियों के तबादले

Sep 17, 2025

जयपुर। भजनलाल शर्मा सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादलों में मंगलवार देर रात एक और बड़ा कदम उठाया। कार्मिक विभाग ने 41 RAS अधिकारियों के तबादले और नए पदस्थापन के आदेश जारी किए। यह आदेश उस समय आया है जब सोमवार को ही सरकार ने 222 RAS अधिकारियों का तबादला किया था। यानी दो दिनों में कुल 263 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

 

जुलाई में ही IAS और IPS अधिकारियों की सूची जारी हो चुकी थी, जिसके बाद से ही RAS अधिकारियों की तबादला सूची का इंतजार था। अब सरकार ने लगातार दूसरे दिन का फेरबदल कर संगठन और प्रशासन में बड़ा reshuffle कर दिया है।

प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं

  • डा. अनिल कुमार पालीवाल – रजिस्ट्रार, एमबीएम विश्वविद्यालय, जोधपुर
  • हंसमुख कुमार – SDM लूणी (जोधपुर)
  • रवि प्रकाश – SDM लोहावट (फलौदी)
  • रामनिवास मेहता – SDM ओसियां (जोधपुर)
  • मेघना चौधरी – अतिरिक्त महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक (प्रशासन), अजमेर
  • भुवनेश्वर सिंह चौहान – अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, बालोतरा
  • तुलिका सैनी – संयुक्त सचिव, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर
  • संजय कुमार माथुर – अतिरिक्त कलक्टर एवं ADM (शहर), जयपुर (पूर्व)
  • प्रिया भार्गव – परियोजना निदेशक, एनएचएम जयपुर
  • राजीव द्विवेदी – अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं ADM, बांसवाड़ा
  • अन्य महत्वपूर्ण स्थानांतरण
  • दीपाली भगोतिया – शासन उप सचिव, कार्मिक विभाग, जयपुर
  • राजेन्द्र सिंह – उपायुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण
  • डॉ. अभिषेक गोयल – उपायुक्त, JDA, जयपुर
  • अश्विन के. पंवार – उपायुक्त, उपनिवेशन विभाग, जैसलमेर
  • मनोज कुमार मीणा – SDM, जैतारण (ब्यावर)
  • ओम प्रभा – शासन उप सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, जयपुर
  • देवयानी – सहायक निदेशक, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग, जयपुर
  • एकता काबरा – अतिरिक्त निदेशक, पर्यटन विभाग, जयपुर
  • अभिलाषा – SDM, साबला (डूंगरपुर)
  • सुरेन्द्र प्रसाद – SDM, सीकरी (डीग)
  • कुसुमलता चौहान – SDM, परबतसर (डीडवाना-कुचामन)
  • भागीरथ राम – SDM, भादरा (हनुमानगढ़)
  • मनसुख राम दामोर – SDM, घाटोल (बांसवाड़ा)
  • मुकेश चन्द्र मीना – SDM, कोटड़ा एवं पदेन उप परियोजना अधिकारी, जनजाति विकास परियोजना कोटड़ा (उदयपुर)
  • महिला अधिकारियों को भी अहम जिम्मेदारी
  • सुशीला मीणा – SDM, खण्डार (सवाईमाधोपुर)
  • ज्योत्सना खेड़ा – SDM, खण्डेला (सीकर)
  • प्रीति चक – SDM, जसवन्तपुरा (जालोर)

 

कुल फेरबदल पर नजर

सरकार की यह सूची प्रशासनिक तंत्र को मज़बूती देने के साथ-साथ जिलों और विकास प्राधिकरणों में काम की तेजी लाने के उद्देश्य से जारी की गई है। लगातार दूसरे दिन हुए इस बड़े फेरबदल ने यह साफ कर दिया है कि सरकार महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव के मूड में है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix