
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म: 6 साल तक खेला भरोसे का खेल, आरोपी गिरफ्तार
डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र से महिलाओं की सुरक्षा को झकझोर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

2019 से जान-पहचान, शादी का भरोसा
पीड़िता ने 22 दिसंबर 2025 को थाना डोंगरगढ़ में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि वर्ष 2019 में उसकी पहचान नीरज देवांगन, निवासी मोतीपुर नवागांव से हुई थी। बातचीत बढ़ने के साथ आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ नजदीकियां बढ़ाईं। आरोप है कि आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर अलग-अलग मौकों पर, विशेषकर डोंगरगढ़ के एक लॉज में युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

धारा 69 BNS में मामला दर्ज
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर तत्काल जांच शुरू की गई। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। देवांगन (उम्र 25 वर्ष) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



