March 4, 2026
बेटे को जेल से छुड़ाने का झांसा देकर महिला से रेप, एसपी ने कांस्टेबल को नौकरी से निकाला

बेटे को जेल से छुड़ाने का झांसा देकर महिला से रेप, एसपी ने कांस्टेबल को नौकरी से निकाला

Dec 26, 2025

दुर्ग। छत्तीसगढ़ पुलिस की साख को झकझोर देने वाला मामला दुर्ग जिले से सामने आया है। दुष्कर्म के गंभीर आरोपों में घिरे एक आरक्षक को एसपी ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। आरोपी कांस्टेबल पर आरोप है कि उसने पीड़ित महिला के बेटे को जेल से छुड़ाने का झांसा देकर सुनसान जगह पर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

आरोपी आरक्षक का नाम अरविन्द कुमार मेन्ढे बताया गया है, जो दुर्ग के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में पदस्थ था। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा एक मामले में जेल में बंद है। इसी दौरान आरोपी आरक्षक ने नवंबर महीने में महिला को फोन कर थाने बुलाया और बेटे को जेल से छुड़ाने का भरोसा दिलाया।

अगले दिन दर्ज हुई शिकायत, आरोपी फरार

शिकायत के अनुसार, 18 नवंबर 2025 को आरोपी आरक्षक ने महिला को चरौदा बस स्टैंड बुलाया। वहां से वह महिला को बाइक में बैठाकर रेलवे स्कूल के पास फाटक पार कर सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को भी जेल भिजवाने की धमकी दी और फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर 19 नवंबर की शाम को पुरानी भिलाई थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होते ही आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तारी के डर से फरार हो गया।

जमानत याचिका खारिज, एसपी का सख्त एक्शन

महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए दुर्ग एसएसपी ने पहले आरोपी आरक्षक को निलंबित किया। बाद में आरोपी ने कोर्ट में जमानत याचिका दायर की, लेकिन अदालत ने उसे खारिज कर दिया। इसके बाद एसपी ने आरोपी कांस्टेबल के कृत्य को गंभीर अपराध मानते हुए उसे सेवा से पदच्युत (डिसमिस) कर दिया है। फिलहाल फरार आरोपी आरक्षक की तलाश जारी है और पुलिस उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हुई है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix