
Mungeli: नाबालिग से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने वाला आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार
पुणे से दबोचा गया आरोपी, नवागांव (चीनू) का है निवासी
मुंगेली। जिले में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान आशीष वर्मा (22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो नवागांव (चीनू), थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र का निवासी है।

पुलिस ने जब्त किया मोबाइल, वायरल वीडियो की जांच जारी
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किया है, जिसमें नाबालिग की अश्लील तस्वीरें और वीडियो पाए गए। बताया जा रहा है कि आरोपी ने इन सामग्रियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया था। पुलिस डिजिटल साक्ष्य एकत्र कर रही है और वीडियो वायरल करने की पूरी श्रृंखला की जांच की जा रही है।
एसपी के निर्देशन में की गई कार्रवाई
मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई थी। साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन महाराष्ट्र के पुणे में ट्रेस की गई, जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया।
कई धाराओं के तहत मामला दर्ज
आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67(B), बीएनएस की धाराएं 79, 64(च)(झ)(ड) और पॉक्सो एक्ट की धाराएं 4 एवं 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है और आगे की जांच जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



