
Durg : रानीतराई साप्ताहिक बाजार में नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश
रानीतराई (दुर्ग)। थाना रानीतराई क्षेत्र अंतर्गत साप्ताहिक बाजार में नकली नोट चलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दंपती को हिरासत में लिया है। आरोपी बाजार में सब्जी सहित अन्य सामान खरीदने के लिए नकली नोटों का इस्तेमाल कर रहे थे।
व्यापारियों से की गई ठगी
दिनांक 29 दिसंबर 2025 को बाजार में नकली नोट चलने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि आरोपी अरूण तुरंग और उसकी पत्नी राखी तुरंग ने कई व्यापारियों को 500 रुपये के नकली नोट देकर सामान खरीदा था।

पाटन बाजार में भी चला चुके थे नकली नोट
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने पहले पाटन साप्ताहिक बाजार में भी नकली नोट चलाए थे और बाद में रानीतराई बाजार में इसका इस्तेमाल किया।
ऑनलाइन मंगाया प्रिंटर, घर पर छापे नकली नोट
आरोपी ने ऑनलाइन कलर फोटो कॉपी प्रिंटर और पेपर मंगाकर घर पर ही 500, 200 और 100 रुपये के नकली नोट छापे थे, जिन्हें काटकर बाजार में चलाया जा रहा था।
1.70 लाख रुपये के नकली नोट जब्त
पुलिस ने आरोपी के निवास सोनपैरी, मुजगहन (रायपुर) से कलर प्रिंटर, पेपर और कुल 1,70,500 रुपये के नकली नोट जब्त किए हैं।

आरोपी हिरासत में, जांच जारी
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 123/2025 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
आरोपियों का विवरण
•अरूण तुरंग (50 वर्ष)
•राखी तुरंग (40 वर्ष)
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



