
Ranchi: आर्मी की फायरिंग रेंज में धधकी आग, दहशत में लोग
रांची | झारखंड की राजधानी रांची के बरियातू पहाड़ी इलाके में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब भारतीय सेना की फायरिंग रेंज में रखे टायरों के बड़े स्टॉक में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया, जिसे कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था।
आसमान में छाया धुआं, मची अफरा-तफरी
आग लगते ही इलाके में दहशत फैल गई। टायरों के जलने से निकलने वाली दुर्गंध और धुएं के कारण आसपास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मी भारी मशक्कत के साथ आग को आसपास के रिहायशी इलाकों में फैलने से रोकने में जुटे हैं।

शरारती तत्वों पर शक
सेना के जवानों और पुलिस को शुरुआती जांच में शक है कि यह आग खुद नहीं लगी, बल्कि किसी असामाजिक तत्व ने जानबूझकर लगाई है। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों को खंगाल रही है ताकि सच सामने आ सके।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



