
Chhattisgarh : रामानुजगंज में भालुओं के हमले से ग्रामीण की मौत
रामानुजगंज। बुधवार दोपहर लगभग 1:30 बजे जंगली भालुओं के हमले में 58 वर्षीय ग्रामीण जुगुल मरकाम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना परहियाडीह गांव के लेहदा घुटरी क्षेत्र की है। मृतक जंगल में बकरियों के लिए पत्ती लेने गए थे, तभी दो जंगली भालुओं ने उन पर हमला कर दिया।

सिर और जांघ पर गंभीर चोटें लगीं
हमले में जुगुल मरकाम गंभीर रूप से घायल हो गए। भालुओं के नुकीले पंजों और दांतों से उनके सिर और जांघ पर गहरी चोटें आईं, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वन विभाग ने दी तात्कालिक आर्थिक सहायता
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेंजर निखिल सक्सेना ने मृतक के परिवार को तात्कालिक सहायता के रूप में 25,000 रुपये प्रदान किए और जरूरी प्रक्रिया शुरू की।
ग्रामीणों ने बढ़ती वन्यजीव गतिविधियों पर जताई चिंता
स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में जंगली जानवरों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने वन विभाग से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, गश्त बढ़ाने और जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



