
Rajnandgaon: दीनदयाल कॉलोनी में मारपीट और धमकी देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार…
राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने दीनदयाल कॉलोनी में हुए मारपीट एवं जान से मारने की धमकी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी शेरोन मसीह उर्फ हर्ष मसीह से घटना में प्रयुक्त अलाजरब (धारदार वस्तु) भी बरामद किया है। घटना में प्रार्थी की पल्सर मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त किया गया था। सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
घटना का विवरण
प्रार्थी ने रिपोर्ट दी कि 15 नवंबर 2025 की रात लगभग 9:30 बजे वह अपने दोस्तों के साथ दीनदयाल कॉलोनी स्थित शिवम मार्ट के सामने खड़ा था। तभी पुराने विवाद को लेकर हर्ष मसीह, देव ठाकुर और भविष्य ब्रम्हे पहुंचे और प्रार्थी के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों तथा धारदार चाकूनुमा वस्तु से हमला किया।

हमले के बाद आरोपियों ने प्रार्थी की पल्सर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG-08-BC-2893) को भी नुकसान पहुंचाया।रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 544/25, धारा 296, 115(2), 118(1), 351(2), 324(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भापुस) के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन एवं पुष्पेंद्र नायक के निर्देशन पर कार्रवाई की गई।थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार किया ।

आरोपी शेरोन मसीह उर्फ हर्ष मसीह से हमला करने में प्रयुक्त अलाजरब जप्त किया गया। विधि विरुद्ध बालकों को भी कार्रवाई में शामिल किया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया और जेल वारंट प्राप्त होने पर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. शेरोन मसीह उर्फ हर्ष मसीह, पिता नितिन मसीह, उम्र 18 वर्ष, निवासी रायपुर नाका, थाना कोतवाली, राजनांदगांव
2. देव ठाकुर, पिता राजेश ठाकुर, उम्र 18 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 14, गौरीनगर, चौकी चिखली
3. भविष्य ब्रम्हे, पिता कमल किशोर ब्रम्हे, उम्र 18 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 14, गौरीनगर, चौकी चिखली
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



