March 4, 2026
राजनांदगांव पुलिस का सघन जांच अभियान: अटल आवास पेंड्री में 60 से अधिक घरों की तलाशी

राजनांदगांव पुलिस का सघन जांच अभियान: अटल आवास पेंड्री में 60 से अधिक घरों की तलाशी

Oct 10, 2025

जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और बाहरी व संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के उद्देश्य से राजनांदगांव पुलिस ने शुक्रवार को एक सघन जांच अभियान चलाया। यह अभियान अटल आवास पेंड्री क्षेत्र में संचालित किया गया, जहां पुलिस ने करीब 60 से अधिक घरों की तलाशी ली और घर-घर जाकर वहां रह रहे लोगों की जानकारी एकत्र की।

इस दौरान पुलिस ने विशेष रूप से बाहर से आए मुसाफिरों, फेरी वालों, किरायेदारों, अवैध अप्रवासी भारतीयों और आपराधिक प्रवृत्ति के संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान पर ध्यान केंद्रित किया। अभियान के दौरान सभी लोगों से उनके पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र और आवश्यक दस्तावेज दिखाने को कहा गया।
पुलिस की टीमों ने प्रत्येक मकान में जाकर किरायेदारों का सत्यापन, फोटो और दस्तावेजों का मिलान, तथा स्थानीय नागरिकों से जानकारी ली। अभियान के दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई, जिनसे पुलिस ने पूछताछ की और आवश्यक जानकारी एकत्र की।

इस अभियान में राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी और पुलिस बल के कई जवान शामिल रहे। पूरे क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति से लोगों में सुरक्षा की भावना के साथ-साथ सतर्कता का भी संदेश गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के सघन जांच अभियान समय-समय पर जारी रहेंगे, ताकि जिले में अपराधियों, अवैध रूप से ठहरे लोगों और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके। साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि यदि उन्हें अपने आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
अभियान का उद्देश्य:
•बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों की पहचान सुनिश्चित करना
•संदिग्ध और आपराधिक तत्वों पर निगरानी रखना
•स्थानीय लोगों में सुरक्षा का माहौल बनाना
•कानून व्यवस्था को मजबूत करना

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix