March 21, 2026
Rajnandgaon Police ने Raipur के 3 गांजा तस्करको किया गिरफ्तार,  ऑटो में छिपाकर ले जा रहे थे 7 लाख का माल

Rajnandgaon Police ने Raipur के 3 गांजा तस्करको किया गिरफ्तार,  ऑटो में छिपाकर ले जा रहे थे 7 लाख का माल

Feb 5, 2026

राजनांदगांव। जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजनांदगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमनी पुलिस और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त रूप से रायपुर से राजनांदगांव की ओर आ रहे एक इलेक्ट्रिक ऑटो को रोककर उसमें छिपाकर ले जाया जा रहा लगभग 14.662 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो रायपुर के रहने वाले हैं।

टेडेसरा के पास नाकाबंदी कर दबोचा

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (IPS) के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और परिवहन को रोकने हेतु सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रायपुर की ओर से एक ऑटो में गांजे की खेप लाई जा रही है। नगर पुलिस अधीक्षक श्री अलेक्जेंडर किरो के पर्यवेक्षण में सोमनी थाना प्रभारी अरुण कुमार नामदेव के नेतृत्व में टीम गठित कर ग्राम टेडेसरा में नाकाबंदी (MCP) की गई।

ऑटो की सीट के नीचे छिपा था नशा

रायपुर की ओर से आ रहे इलेक्ट्रिक ऑटो (क्रमांक CG 04 QF 3543) को रोककर जब तलाशी ली गई, तो ऑटो की सीट के पीछे विशेष रूप से बनाए गए स्थान पर 08 पैकेटों में भरा हुआ गांजा मिला। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे रायपुर से गांजा लाकर राजनांदगांव में खपाने की तैयारी में थे।

जब्त सामान और कुल कीमत

पुलिस ने आरोपियों के पास से निम्नलिखित सामान जब्त किया है:

  •  मादक पदार्थ: 14.662 किलोग्राम गांजा (कीमत ₹7,33,100)।
  •  वाहन: महिंद्रा कंपनी का इलेक्ट्रिक ऑटो (कीमत ₹2,00,000)।
  •  इलेक्ट्रॉनिक्स: 02 एंड्रॉयड मोबाइल, 01 कीपैड मोबाइल और ईयरबड्स।
  •  नगदी: ₹3,023 नगद।
  •   कुल जब्ती: कुल ₹9,47,023 मूल्य का सामान जब्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

  •  दुर्गेश रायकर उर्फ विक्की (30 वर्ष): निवासी हीरापुर लाटरी नगर, रायपुर।
  •   मो. जुल्फिकार उर्फ राजा (32 वर्ष): निवासी कबीर नगर अटल आवास, रायपुर।
  •   दीपक साहू (38 वर्ष): निवासी कबीर नगर अटल आवास, रायपुर।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 20(ख)(ii) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

👉हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix