March 7, 2026
राजनांदगांव: तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर खेत में पलटा, चालक की मौके पर मौत

राजनांदगांव: तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर खेत में पलटा, चालक की मौके पर मौत

Dec 29, 2025

मेढ़ से टकराने के बाद पहिए के नीचे दबा ड्राइवर, पुलिस जांच में जुटी
राजनांदगांव। जिले के गंडई थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरनपुरकला गांव में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा वाहन अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसा और पलट गया। इस हादसे में हाईवा चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

खेत में घुसने के बाद मेढ़ से टकराया हाईवा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महेंद्र साहू, निवासी बिरनपुरकला, हाईवा वाहन क्रमांक सीजी 07 बीजे 9508 का चालक था। वह साल्हेवारा से सामान खाली कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण हाईवा चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और सड़क से उतरकर खेत में जा घुसा। खेत में पहुंचने के बाद वाहन का अगला हिस्सा मेढ़ से टकरा गया, जिससे तेज झटका लगा।

झटके से नीचे गिरा चालक, पहिए के नीचे दबने से मौत
टक्कर के दौरान जोरदार झटके से चालक महेंद्र साहू वाहन से नीचे गिर गया और दुर्भाग्यवश हाईवा के पहिए के नीचे दब गया। हादसा इतना गंभीर था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।

गंडई पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलने पर गंडई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना हादसे की वजह मानी जा रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix