
Rajnandgaon: रेत से भरी हाईवा ने स्कूटी सवार युवती को कुचला, मौके पर मौत; चालक फरार
छुईखदान के पदमावतपुर में सुबह हुआ भीषण हादसा
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के छुईखदान क्षेत्र के पदमावतपुर गांव में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। रेत से लदी एक हाईवा ने स्कूटी सवार एक युवती को चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवती की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
10 से 11 बजे के बीच हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह लगभग 10 से 11 बजे के बीच युवती स्कूटी पर पदमावतपुर गांव से गुजर रही थी। इसी दौरान रेत से भरी तेज रफ्तार हाईवा ने उसे जोरदार चपेट मार दी। हादसे में युवती को इतनी बुरी तरह कुचल दिया गया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

चालक ने छोड़ा वाहन और किया फरार
हादसे के बाद हाईवा चालक ने वाहन को सड़क पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हाईवा को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
ग्रामीणों में आक्रोश, किया हंगामा
हादसे की सूचना फैलते ही आसपास के ग्रामीण बौखला गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक ग्रामीण सड़क पर जमा होकर आंदोलन करने की तैयारी में रहे। पुलिस की मौके पर पहुंचने के बाद स्थिति को संभाला गया।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार, युवती भिलाई की रहने वाली हो सकती है, लेकिन इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस छुईखदान थाना क्षेत्र में हादसे की गहन जांच कर रही है और लापरवाही बरतने वाले चालक को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



