March 2, 2026
राजनांदगांव में Hotel Mayur से जुआ खेलते चार गिरफ्तार, Congress जिला पंचायत सदस्य शामिल

राजनांदगांव में Hotel Mayur से जुआ खेलते चार गिरफ्तार, Congress जिला पंचायत सदस्य शामिल

Aug 23, 2025

22-8-2025
राजनांदगांव पुलिस ने होटल मयूर में चल रहे जुआ सत्र का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने होटल के स्वीट रूम में दबिश देकर चार लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य और व्यापारी शामिल हैं।

कैसे हुआ खुलासा?
पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल मयूर के स्वीट रूम में कुछ लोग ताश खेलते हुए जुआ खेल रहे हैं। इस पर सीएसपी वैशाली जैन के नेतृत्व में कोतवाली और बसंतपुर थाने की संयुक्त टीम ने छापा मारा।

गिरफ्तार आरोपी और बरामदगी
पुलिस ने मौके से अंगेश्वर देशमुख (47), अलख साहू (64), जगदीश प्रसाद (66) और अक्षय रायचा (43) को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से

  • 52 पत्ती ताश
  • ₹17,670 नकद
  • 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत केस दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

राजनीतिक कनेक्शन
पकड़े गए आरोपियों में अंगेश्वर देशमुख जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष और कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं। सोमनी क्षेत्र में उनकी राजनीतिक पकड़ मानी जाती है। देशमुख का नाम पहले भी कई विवादित मामलों में सामने आ चुका है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix