March 2, 2026
राजनांदगांव में फैक्ट्री में हत्या: काम के दौरान डांटने पर सहकर्मी ने ले ली जान

राजनांदगांव में फैक्ट्री में हत्या: काम के दौरान डांटने पर सहकर्मी ने ले ली जान

Jun 20, 2025

राजनांदगांव, 20 जून 2025:

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के कोपेडीह में एक निर्माणाधीन फैक्ट्री में काम के दौरान डांटने पर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक सहकर्मी ने दूसरे की हत्या कर दी। सोमनी पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल के रहने वाले चंदन कुमार और भीष्मदेव दोनों कोपेडीह में निर्माणाधीन कल्याणी इस्पात कंपनी लिमिटेड में लोहा सरिया और सेंट्रिंग तार बांधने का काम करते थे। 15 जून को भीष्मदेव ने सेंट्रिंग तार गलत तरीके से बांधा, जिसके लिए चंदन कुमार ने उसे फटकार लगाई और सही तरीके से काम करने को कहा। इस बात को लेकर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।

शराब के नशे में हुआ हमला

विवाद के बाद उसी दिन शाम को दोनों अलग-अलग अंजोरा शराब भट्टी में शराब पीने गए। भीष्मदेव पहले अपने क्वार्टर लौट आया था। रात करीब 8:30 बजे जब चंदन कुमार अपने क्वार्टर की ओर जा रहा था और भीष्मदेव के क्वार्टर के सामने से गुजर रहा था, तभी पुराने विवाद की रंजिश में भीष्मदेव ने लकड़ी के बट्टे (बाटम) से चंदन पर हमला कर दिया। उसने चंदन के सिर, हाथ और पसली पर गंभीर चोटें पहुंचाईं। घायल चंदन को दुर्ग के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

आरोपी गिरफ्तार, भागने की थी फिराक

सोमनी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना पर आरोपी भीष्मदेव सिंघा को हिरासत में लिया। पूछताछ में भीष्मदेव ने कबूल किया कि उसने चंदन द्वारा डांटने और फटकारने की रंजिश में उसकी हत्या की। पुलिस के अनुसार, आरोपी पश्चिम बंगाल का निवासी है और घटना के बाद भागने की फिराक में था।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇

https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix