February 2, 2026
Rajnandgaon में दर्दनाक हादसा: दूसरी मंजिल पर पलंग चढ़ाते समय छज्जा गिरा, मजदूर की मौत

Rajnandgaon में दर्दनाक हादसा: दूसरी मंजिल पर पलंग चढ़ाते समय छज्जा गिरा, मजदूर की मौत

Jan 29, 2026

स्टेशनपारा क्षेत्र में फर्नीचर पहुंचाने के दौरान हुआ हादसा, तीन अन्य मजदूर घायल
राजनांदगांव। शहर के स्टेशनपारा इलाके में एक दर्दनाक हादसे में 32 वर्षीय मजदूर की जान चली गई। मकान की दूसरी मंजिल पर पलंग चढ़ाने के दौरान अचानक छज्जा गिर गया, जिसकी चपेट में आकर मजदूर बुरी तरह दब गया। हादसे में तीन अन्य मजदूर भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

रस्सी के सहारे ऊपर चढ़ाया जा रहा था डबल बेड
चिखली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, स्टेशनपारा में रहने वाले एक परिवार ने निरंकारी फर्नीचर से डबल बेड खरीदा था। फर्नीचर दुकान के मजदूर सामान डिलीवरी के लिए मौके पर पहुंचे थे। मकान के भीतर सीढ़ी से ले जाना संभव नहीं होने पर मजदूर रस्सी के सहारे पलंग को दूसरी मंजिल पर चढ़ा रहे थे।

अचानक भरभराकर गिरा छज्जा
इसी दौरान मकान का छज्जा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। छज्जा गिरने से नीचे खड़े मजदूर इसकी चपेट में आ गए। 32 वर्षीय तेज राम साहू गंभीर रूप से दब गए और उनके सिर में गहरी चोट आई। अन्य तीन मजदूरों को भी चोटें आई हैं।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
घायल तेज राम साहू को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मकान की संरचना व सुरक्षा को लेकर भी जांच की जा रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix